बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
23-Jun-2023 09:51 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा देने जा रहे कैंडिडेट के लिए बेहद जरुरी सूचना है. बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के तारीख बदल दी है. मालूम हो कि राज्य में शिक्षकों के 1,70,461 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसके लिए अभी आवेदन प्रक्रिया जारी है. उम्मीदवार 12 जुलाई तक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भर्ती परीक्षा का आयोजन 19, 20, 26 और 27 अगस्त को किया जाना था. लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है. दरअसल 20 अगस्त को सीटेट की परीक्षा होनी है. ऐसे में उम्मीदवार लगातार बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट बदलने की मांग कर रहे थे. आयोग ने उम्मीदवारों की मांग को मानते हुए तिथियों में बदलाव किया है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 19 और 20 अगस्त को होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख बदली गई है. अब इन तारीखों की परीक्षाएं 24 और 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी. हांलाकि 26 और 27 अगस्त की परीक्षा पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत ही होगी. वहीं बताया जा रहा है कि अब तक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 23,000 से अधिक कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है.