ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

BPSC टीचर बहाली -2 : आयोग ने जारी किया ऑनलाइन फॉर्म भरने को लेकर नया निर्देश, जानिए क्या है ख़ास

BPSC टीचर बहाली -2 : आयोग ने जारी किया ऑनलाइन फॉर्म भरने को लेकर नया निर्देश, जानिए क्या है ख़ास

06-Nov-2023 07:47 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग राज्य में दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसके बाद फॉर्म भरने की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दफे बीपीएससी के तरफ से कुल 70 हजार पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने शिक्षक भर्ती-2 का ऐलान करते हुए कहा कि टीआरई-1 में रिक्त रह गए पदों को भी नई शिक्षक भर्ती में शामिल किया जा सकता है। यानी इस बहाली में पदों की संख्या भी बढ़ सकती है। ऐसे में अब इस बहाली को लेकर  नया नोटिफिकेशन आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया। जिसमें रिक्तियों की संख्या के अलावा आयोग ने  ऑनलाइन चलने वाली आवेदन प्रक्रिया के निर्देश भी जारी किए हैं।


आयोग के तरफ से शिक्षक भर्ती आवेदन को लेकर जो निर्देश जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि आवेदन से पूर्व अभ्यर्थियों के पास वैलिड और वर्किंग कंडीशन में ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर मौजूद होना चाहिए। यह नंबर फाइनल रिजल्ट तक काम करना चाहिए। शिक्षक भर्ती में आवेदन करते समय योग्यता/अर्हता संबंधित दी शर्तों के लिए जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हों।


ऑनलाइन आवेदन करने के वक्त अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों की स्कैन्ड कॉपी भी अपलोड करनी होगी। जिस कम्प्यूटर डेस्कटॉप/लैपटॉप से आवेदन फॉर्म भरा जाए उसमें अच्छी क्वॉलिटी का वेबकैम भी होना चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आपका बैक ग्राउंड सफेद या हल्के रंग का हो और पर्याप्त रोशनी भी हो। ऑनलाइन आवेदन में अपलोड किए गए हिन्दी व अंग्रेजी में हस्ताक्षर की स्कैन्ड इमेज जेपीजी फॉर्मेट में हो और अधिकतम साइज 15 केबी, डायमेंशन 220*100 पिक्सेल में हो।


मालूम हो कि,नई बिहार शिक्षक भर्ती 2023 में उच्च प्राथमिक वर्ग में सबसे ज्यादा रिक्तियां गणित और विज्ञान (लगभग 11000 पद ) के लिए सबसे अधिक रिक्तियां हैं। इसके बाद सामाजिक विज्ञान विषय के लिए करीब 8000 रिक्तियां हैं। अभ्यर्थियों आयोग की वेबसाइट पर जाकर जारी नोटिफिकेशन में  कोटिवार रिक्तियां, आवेदन योग्यता, परीक्षा पैटर्न व चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वैसे, उच्च प्राथमिक वर्ग- (कक्षा 6-8) 31982, माध्यमिक वर्ग -(कक्षा 9-10) 18877, (कक्षा 9-10)  विशेष स्कूल 270 और उच्च माध्यमिक वर्ग (कक्षा 11-12) 18577 पदों पर बहाली निकाली है। 


आपको बताते चलें कि, बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। दूसरे चरण में वेबसाइट https://onlinebpsc.bihar.gov.in के होम पेज पर लॉगइन कर आवेदन शुल्क जमा कराना है। इसके बाद Application Form पर क्लिक कर आवेदन भरें और अंत में चौथे चरण में भरे हुए आवेदन की कॉपी प्रिंटआउट करें।  आवेदन प्रक्रिया में कोई दिक्कत आने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 9297739013 पर संपर्क कर सकते हैं।