ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / BPSC शिक्षक बहाली फेज-2 का रिजल्ट जारी, सबसे पहले क्लास 6 से 8...

BPSC शिक्षक बहाली फेज-2 का रिजल्ट जारी, सबसे पहले क्लास 6 से 8 तक के आए नतीजे

22-Dec-2023 09:33 PM

By First Bihar

PATNA: बीपीएससी ने शिक्षक बहाली फेज 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग की तरफ से सबसे पहले क्लास 6 से 8 तक का रिजल्ट जारी किया गया है। गणित और साइंस में 11359 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं प्रधानाध्यापक परीक्षा का रिजल्ट भी जारी हो गया है। प्रधानाध्यापक पद के लिए कुल 38 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं।


कक्षा 6 से 8 की परीक्षा में अनरिजवर्ड कैटेगरी के उम्मीदवार सचिन कुमार मिश्रा ने पहला स्थान हासिल किया है। शिक्षक बहाली फेज 2 में जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। 1 लाख 22 हजार पदों के लिए आयोजित हुई शिक्षक बहाली फेज-2 परीक्षा में कुल 8 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा 7 दिसंबर को शुरू हुई थी, जो 15 दिसंबर, 2023 को खत्म हुई थी। परीक्षा पहले दिन दो शिफ्ट मे और दूसरे दिन से एक शिफ्ट में आयोजित की गई थी।


शुक्रवार की दोपहर बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने कहा था कि टीआरई 2 रिजल्ट तैयार होते जाएगा और वेबसाइट पर अपलोड होते जाएगा। इतने रिजल्ट के प्रकाशन में समय लगता है। जैसे-जैसे आंसर की फाइनल होते जाएगा, वैसे ही रिजल्ट जारी होता जाएगा। पहले चरण में प्रधानाध्यापक और छठी से आठवीं कक्षा के कुछ विषय के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। अन्य रिजल्ट भी समय-समय पर जारी होते रहेंगे और ठीक वही हुआ।