ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी

BPSC से बहाल महिला टीचरों को लेकर के के पाठक का नया फरमान, अब शिक्षा विभाग सिखाएगा स्कूटी चलाना

BPSC से बहाल महिला टीचरों को लेकर के के पाठक का नया फरमान, अब शिक्षा विभाग सिखाएगा स्कूटी चलाना

03-Dec-2023 08:10 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के तरफ से आयोजित टीचर परीक्षा में सफल हुए महिला टीचरों को लेकर शिक्षा विभाग के तरफ से एक नया आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग के तरफ से स्कूटी चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने एससीईआरटी और सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से कहा है कि जल्द ही स्कूटी चलाने की ट्रेनिंग के लिए टेंडर निकाले जाएं और डायट में प्रशिक्षण ले रहीं शिक्षिकाओं को दोपहिया वाहन का प्रशिक्षण दिया जाए।


दरअसल, एसीएस केके पाठक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बीपीएससी से चयनित कई शिक्षिकाओं ने ट्रेनिंग के दौरान कहा है कि उन्हें स्कूटी चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाए। ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समय पर स्कूल पहुंच सकें। 4 दिसंबर से ट्रेनिंग का नया बैच शुरू हो रहा है। उसमें शिक्षिकाओं को दो पहिया वाहन या स्कूटी के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाए।


वहीं, केके पाठक ने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान रोजाना पीटी कक्षा के बाद आधा घंटा स्कूटी सिखाई जा सकती है। इसका समय सुबह 6.30 से 8.30 के बीच रखा जाएगा। एसीएस ने जिला परिवहन अधिकारियों से मोटर प्रशिक्षण देने वाले संस्थानों की सूची लेकर स्थानीय बाजार की दर से तुरंत टेंडर निकालने का निर्देश दिया है। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले इससे पहले केके पाठक ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को गांव में स्कूल से 15 किलोमीटर के दायरे में रहने की बात कही थी। सरकार शिक्षकों को आवास मुहैया कराने की नीति भी लेकर आ रही है। इस पर काम चल रहा है। शिक्षकों को स्कूल के पास ही घर मुहैया कराया जाएगा।