NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
22-Aug-2020 09:14 AM
PATNA : बिहार के सरकारी प्रशिक्षण महाविद्यालय में विभिन्न विषयों में व्याख्याता के लिए परीक्षा ली गई थी. पहले बीपीएससी की ओर से जारी रिजल्ट में कई तरह की त्रुटियां थी. एक ही छात्रों को कई विषयों में सफल कर दिया गया था। इस मामले को लेकर पीड़ित छात्र कोर्ट में चले गए थे. कोर्ट से आदेश प्राप्त होने के बाद अब आयोग ने एकबार फिर संशोधित रिजल्ट जारी की है.
संशोधित रिजल्ट में 103 नए अभ्यार्थियों को सफल होने का मौका मिला है. आयोग की ओर से कुल 455 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है. हालांकि कुल 478 पद थे. पर कई विषयों में उम्मीदवार नहीं मिले. इनमें अंग्रेजी, उर्दू और मैथिली विषय है. कुछ सीटें कोटा की बची रह गई है.
आपको बता दें कि इस बार वरीयता और विषय के प्राथमिकता के अनुसार रिजल्ट जारी किया गया है. सिर्फ एमएड में 8 सीटों को अभी सुरक्षित रखा गया है. इसमें स्पेशल केस को लेकर कुछ मामला अटका हुआ है. हालांकि इसका भी मेरिट लिस्ट तैयार है. विभाग और कोर्ट से आदेश प्राप्त होने के बाद इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया जाएगा.