ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / BPSC Protest : रोक के बाबजूद पटना गांधी मैदान पहुंचे BPSC अभ्यर्थी, री...

BPSC Protest : रोक के बाबजूद पटना गांधी मैदान पहुंचे BPSC अभ्यर्थी, री एग्जाम को लेकर लगातार कर रहे हंगामा

29-Dec-2024 01:06 PM

By First Bihar

PATNA : पटना पुलिस ने गांधी मैदान में होने वाले छात्र संसद पर रोक लगा दी थी। लेकिन इस रोक के बावजूद कुछ बीपीएसी अभ्यर्थी गांधी मैदान पहुंचे हैं। दरअसल शनिवार को जब जन सुराज के संस्थापक बीपीएसी अभ्यर्थियों के धरना स्थल पर पहुंचे थे तब उन्होंने ऐलान किया था कि छात्रों के समर्थन में छात्र संसद का आयोजन गांधी मैदान में किया जाएगा। 


जिला प्रशासन ने बताया था कि विधि-व्यवस्था को देखते हुए प्रशांत किशोर को छात्र संसद की इजाजत नहीं दी गई है। हालांकि, प्रशासन की मनाही के बावजूद यहां भारी संख्या में छात्र जुटे हैं। गांधी मैदान में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। बीपीएसी छात्रों ने यहां नारेबाजी की है। छात्र यहां लगातार नारेबाजी कर रहे हैं और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।


वहीं, पुलिस लगातार यहां छात्रों से कह रही है कि वो यहां प्रदर्शन नहीं कर सकते लेकिन इसके बाद भी छात्र वहां डटे हुए हैं। छात्र संसद को देखते हुए गांधी मैदान के सभी गेटों को बंद कर दिया गया है। 6 नंबर गेट खुला हुआ है जिससे लोगों को अंदर आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। जबकि लड़के लड़कियां बाउंड्री फांदकर गांधी मैदान में जा रहे हैं।