Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
24-Jun-2022 05:34 PM
PATNA: बीपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने एक शख्स को गया से गिरफ्तार किया है। इस मामले में EOU अबतक 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आर्थिक अपराध इकाई द्वारा गठित SIT की टीम ने जांच के दौरान गया के डेल्हा स्थित रामशरण सिंह इवनिंग कॉलेज के केंद्राधीक्षक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स ने EOU के समक्ष अपने अपराध को स्वीकार किया है।
आर्थिक अपराध इकाई के मुताबिक गिरफ्तार शक्ति कुमार ने बताया है कि उसने BPSC 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्नपत्र को मोबाइल एप के जरिए स्कैन कर कपिलदेव नामक व्यक्ति को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा था और प्रश्नपत्र लीक किया था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शक्ति कुमार डेल्हा में किराए के मकान में चलने वाले रामशरण सिंह इवनिंग कॉलेज का प्रिंसीपल है। इस कॉलेज की मान्यता साल 2018 में समाप्त हो चुकी है। बावजूद यहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का सेंटर पड़ता रहा है।
बीते 8 जून को बीपीएससी द्वारा आयोजित 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का सेंटर इस कॉलेज में पड़ा था। SIT की टीम ने जांच के दौरान इस कॉलेज में छापेमारी कर कई दस्तावेजों को बरामद किया है। फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की टीम गिरफ्तार शक्ति कुमार से पूछताछ में जुटी है। बता दें कि इस मामले में आर्थिक अपराध इलाई की टीम कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।