ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

BPSC पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, अररिया से राजस्व पदाधिकारी गिरफ्तार

28-May-2022 09:38 PM

DESK: BPSC पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। अररिया के भरगामा अंचल के राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार लगातार पेपर लीक मामले का सरगना आनंद गौरव उर्फ पिंटू यादव के संपर्क में था और यही कारण है कि ईओयू ने यह कार्रवाई की है। 


फिलहाल आरोपी अधिकारी को जेल भेजा गया है। बता दें कि बीपीएससी पेपर लीक मामले में यह दसवीं गिरफ्तारी है। राजस्व पदाधिकारी राहुल की गिरफ्तारी के बाद ईओयू की टीम ने पूछताछ की। राहुल की निशानेदही पर कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आई। 


BPSC के 67वीं परीक्षा से पहले राहुल को क्वेश्चन पेपर भेजा गया था। इतना ही नहीं परीक्षा के दिन सवाल के अलावे जवाब भी भेजे गये थे। मिली जानकारी के अनुसार राहुल से जब पूछताछ की गयी तब कुछ महत्वपूर्ण जानकारी उन्होंने अधिकारियों को दी। बताया यह भी जाता है कि राजस्व पदाधिकारी राहुल के पिता बिहार में सब इंस्पेक्टर हैं। फिलहाल ईओयू की टीम पूरे मामले को गंभीरता से जांच कर रही है।