बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज
12-Jul-2022 05:56 AM
PATNA : BPSC पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआईटी ने एक बड़ा एक्शन लिया है। एसआईटी एक डीएसपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसआईटी ने बीएसएपी 14 के डीएसपी रंजीत रजक को हिरासत में लिया है। पेपर लीक मामले में संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल ईओयू के दफ्तर में उनसे पूछताछ हो रही है। अब तक की जांच में डीएसपी के खिलाफ कई अहम सबूत हाथ लगे हैं।
इस मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14 में तैनात डीएसपी रंजीत रजक पेपर लीक में शामिल रहे लोगों के लगातार संपर्क में थे। पेपर लीक से पहले और परीक्षा के दौरान ही नहीं, बल्कि उसके बाद भी वह फोन व अन्य माध्यमों से उनसे जुड़े हुए थे। साक्ष्य मिलने के बाद एसआईटी ने रंजित रजक से पूछताछ कर रही है। हालांकि वह सोमवार को केवल हिरासत में थे लेकिन आज उनकी गिरफ्तारी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पेपर लीक में गिरफ्तार किए गए कई लोगों के अलावा जो अब तक फरार हैं उनसे डीएसपी रंजीत रजक के करीबी संबंध बताए जाते हैं। पेपर लीक में उनकी गतिविधियां पूरी तरह संदिग्ध है।
बीपीएससी पेपर लीक को लेकर पूछताछ के दायरे में आए डीएसपी रंजीत रजक का नाम पहली बार ऐसे मामलों में सामने नहीं आया है। इससे पहले बिहार कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की जेई परीक्षा में कथित धांधली करनेवाले गैंग के सदस्यों के साथ उनका नाम जुड़ा था। सूत्रों के मुताबकि उस मामले में डीएसपी पर चार्जशीट भी दायर की जा चुकी है। जब यह मामला सामने आया था उस वक्त रंजीत रजक डीएसपी नहीं बने थे। बाद में उन्होंने बीपीएससी की परीक्षा दी और उनका चयन हुआ।