ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / बीपीएससी पेपर लीक के बाद अब यूपीएससी को लेकर सतर्कता बढ़ी, जान लें...

बीपीएससी पेपर लीक के बाद अब यूपीएससी को लेकर सतर्कता बढ़ी, जान लें गाइडलाइन्स

24-May-2022 08:02 AM

बीपीएससी पेपर लीक के बाद अब यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। बता दें, ये परीक्षा 5 जून को होने वाली है। इस बार विभाग कोई लापरवाही नहीं चाहती है। सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार जांच चल रही है। यूपीएससी ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त को विधि-व्यवस्था के साथ परीक्षा कंडक्ट कराने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। केवल ऐसे अधिकारियों और पदाधिकारियों को परीक्षा ड्यूटी पर लगाया जा रहा है, जिनकी छवि साफ़-सुथरी हो। वहीं, सेंटर के अधीक्षकों के साथ बैठक भी किया जाएगा। 


परीक्षार्थी ब्लैक पेन से ही अपना ओएमआर शीट भरेंगे। ओएमआर और अटेंडेंस शीट भरने के लिए अपने साथ ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन ले जाना अनिवार्य होगा। जिन परीक्षार्थियों ने स्क्राइब का विकल्प चुना है, उन्हें स्क्राइब के एडमिट कार्ड के साथ ही परमिशन मिलेगी। स्क्राइब के इ-एडमिट कार्ड अलग से जारी हैं। परीक्षार्थी मास्क लगाकर ही सेंटर पर जाए। साथ ही अपने पास सेनेटाइजर और पानी की ट्रांसपेरेंट बोतल रखें। 


परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, पेजर या किसी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, पेन ड्राइव, स्मार्ट वॉच, कैमरा या ब्लूटूथ डिवाइस ले जाना मना होगा। आयोग की ओर से कहा गया है कि वे परीक्षा स्थल पर कोई मूल्यवान या महंगा सामान न लेकर जाएं। एडमिड कार्ड ले जाना न भूलें। जान लें कि एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।