ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / BPSC ने निकाली हैं 286 पदों के लिए बंपर नौकरियां, आज से करें...

BPSC ने निकाली हैं 286 पदों के लिए बंपर नौकरियां, आज से करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

17-Jan-2022 12:48 PM

DESK : बिहार लोक सेवा आयोग यानि BPSC में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. आयोग ने अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं. जिसके लिए आज 17 जनवरी 2022 से आवेदन कर सकते है. कैंडिडेट BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.


नोटिफिकेशन के मुताबिक BPSC ने यह भर्ती नगर विकास और आवास विभाग के तहत निकाली हैं. इसके लिए कुल 286 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़कर कर इन पदों के लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं.


आपको बता दें इन पदों के लिए कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से केमिस्ट्री या फिर एनवायरनमेंट साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. कैंडिडेट की उम्र 21 से 37 साल के बीच होनी चाहिए. साथ ही अधिकतम उम्र की सीमा में OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 साल और SC और  ST वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट दी गई है.


इन पदों के लिए कैंडिडेट का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा. परीक्षा का समय 2 घंटे का होगा. आपको बता दें आवेदन शुरू होने की तिथि  17 जनवरी 2022  और आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2022 है.