कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
14-Jan-2022 09:39 AM
PATNA : BPSC बिहार राज्य के अंतर्गत अपनी सेवाएं देने वाले विभिन्न प्रशासनिक पदों के भर्ती के लिए हर साल परीक्षाएं आयोजित करवाता है. वहीं इसमें अब बदलाव करते हुए BPSC और BSSC की परीक्षा में सरकारी सेवकों के शामिल होने के लिए अवसरों की सीमा निर्धारित कर दी है.
बीपीएससी और बीएसएससी की परीक्षाओं में कोई भी सामान्य कैंडिडेट कितनी बार भी शामिल हो सकता है. लेकिन सरकारी सेवकों के लिए इन परीक्षाओं में शामिल होने वालों के लिए समय सीमा तय कर दी गयी है. बता दें अधिकतम सीमा तीन बार तय की गई. मतलब कोई भी सरकारी सेवक तीन बार से ज्यादा इन परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सकते हैं.
वहीं सामान्य अभ्यर्थी के लिए ऐसी कोई सीमा तय नहीं की गयी है. इन परीक्षाओं के लिए निर्धारित उम्रसीमा पहले की तरह ही लागू रहेगी. इस मामले से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों के अलावा DG, आयुक्त, DM, बीपीएससी, तकनीकी सेवा आयोग, बीएसएससी समेत अन्य सभी महकमों को जारी किया है.बता दें विभागीय प्रधान सचिव चंचल कुमार के स्तर से जारी इस आदेश में कहा गया है कि किसी सरकारी सेवा में एक बार आने के बाद अधिकतम तीन अवसर की सीमा निर्धारित रहेगी.