ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

Home / news / BPSC ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर: 68 वीं पीटी परीक्षा का रिजल्ट 27...

BPSC ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर: 68 वीं पीटी परीक्षा का रिजल्ट 27 मार्च को, 67 वीं मेन्‍स रिजल्‍ट का भी आया डेट

24-Feb-2023 07:49 AM

By First Bihar

PATNA  : बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के तहत 53 तरह के कुल 45892 पदों के लिए नई परीक्षाओं की तिथि जारी की गई है। आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के कई पदों के लिए फाइनल रिजल्ट की तिथि घोषित की है। इसके साथ ही 68 वीं परीक्षा का रिजल्ट की डेट जारी किया गया है। 


दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग ने कल अपने आगामी परीक्षा को लेकर कैलेंडर जारी कर दी है। इस कैलेंडर के मुताबिक बताया गया है कि पहली बार बीपीएससी की तरफ से नेगेटिव मार्किंग के तहत आयोजित 68 वीं परीक्षा के रिजल्ट की डेट जारी कर दिया गया है। आयोग ने 68वीं पीटी परीक्षा का रिजल्ट 27 मार्च को घोषित कर दिया जाएगा। इसके अलावा बीपीएससी की असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा 28 अप्रैल को होगी। इसके लिए 44 पदों पर आवेदन मंगाए गए थे। इसमें 80 हजार 200 के लगभग आवेदन आए हैं। यानी एक सीट पर लगभग दो हजार अभ्यर्थी होंगे।


इसके आलावा आयोग के मुताबिक़ बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 14 मई को आएगा। सीडीपीओ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 13 अप्रैल को आएगा।ऑडिटर की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 18 मार्च को आएगा। असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 30 मई को आएगा। बीपीएससी की असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा 28 अप्रैल को होगी। 32वीं न्यायिक सेवा पीटी परीक्षा 4 जून को होगी।प्रोजेक्ट मैनेजर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च को आएगा। प्रधान शिक्षक के 40506 पदों के लिए परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है।


आपको बताते चलें कि, बीपीएससी 68वीं की प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी रविवार को आयोजित की गयी थी। 68वीं पीटी का रिजल्ट 27 मार्च को निकलेगा। इसमें 324 रिक्तियां हैं और इसका 10 गुना लगभग 32 सौ रिजल्ट निकलने की संभावना है। 68वीं मुख्य परीक्षा 12 मई से होगी और इसका आगे का रिजल्ट भी बीपीएससी के एग्जाम कैलेंडर मेंं घोषित तिथि कर दिया गया है।