ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति

Home / news / BPSC ने जारी किया ड्रग इंस्पेक्टर एग्जाम का डेट, तीन दिनों तक चलेगी...

BPSC ने जारी किया ड्रग इंस्पेक्टर एग्जाम का डेट, तीन दिनों तक चलेगी परीक्षा; जानिए पूरा शेड्यूल

25-Jun-2023 02:32 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के तहत आयोजित की जाने वाली ड्रग इंस्टपेक्टर परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने बताया है कि, ड्रग इंस्टपेक्टर के पद के लिए राज्य के अंदर 7 जुलाई से 10 जुलाई तक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा  सुबह 10:30 से लेकर 12:30 और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर 4 बजे तक चलेगी।


आयोग के तरफ से यह जानकारी दी गयी है कि, इस परीक्षा के पहले दिन 7 जुलाई को पहली पाली में फार्मास्यूटिक्स (इकाई-1) और दूसरी पाली में फार्मास्यूटिकल विश्लेषण (इकाई-11) की परीक्षा होगी। इसके अगले दिन 8 जुलाई को पहली पाली में मेडिसीनल केमिस्ट्री (इकाई-1) और दूसरी पाली में फार्माकॉग्नोसी (इकाई -II) की परीक्षा होगी। जबकि 9 जुलाई को पहली पाली में एनाटॉमी, फिजियोलॉजी एवं हेल्थ एजुकेशन (इकाई-1) और दूसरी पाली में फार्माकोलोजी एवं टॉक्सीकॉलोजी (इकाई-11) की परीक्षा होगी। इसके आलावा इस परीक्षा के अंतिम दिन 10 जुलाई को पहली पाली में फार्मास्युटिकल जुरिसप्रुडेंस एवं हॉस्पीटल फार्मेसी और दूसरी पाली में माइक्रोबायोलॉजी (इकाई-11) की परीक्षा होगी।


मालुम हो कि, बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से स्वास्थ्य विभाग सरकार के तहत ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को फिर मौका दिया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 55 पदों को भरा जाना है। इसके बाद अब इस बहाली को लेकर परीक्षा की तारीख का एलान कर दिया गया है। इसके बाद अब जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किया जायगा। 


आपको बताते चलें कि, बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार,इस वैकेंसी में योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। वस्तुनिष्ठ मोड में कुल चार पेपरों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पेपर में 50 अंकों की दो यूनिट होंगी। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।