ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / Bihar Crime News : BPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने खुद से...

Bihar Crime News : BPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने खुद से ले ली अपनी जान, लिखा - मैं जीवन से तंग आ चुकी … अलविदा

05-Oct-2024 01:16 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक छात्रा ने खुद से ही खुद की जान ले ली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी माहौल कायम हो गया है। यह पटना राजधानी पटना से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। छात्रा पटना में ही रहकर पढाई करती थी और उसने वहीं इस घटना को अंजाम दिया है। 


जानकारी के मुताबिक,जिले के सौरबाजार गांव की रहने वाली एक छात्रा ने पटना में आत्महत्या कर ली। यह घटना पटनाके कदमकुआं थाने के मुसल्लहपुर की किसान कोल्ड स्टोरेज गली का बताया जा रहा है। जहां किराये के कमरे में रहने वाली छात्रा नूतन कुमारी ने पंखे से लटककर खुद से अपनी जान ले ली है। इस छात्रा का नाम नूतन कुमारी बताया जा रहा है। यह एक अन्य छात्रा के साथ रूम लेकर रहती थी। 


बताया जा रहा है कि, नूतन की रूम पार्टनर शुक्रवार की सुबह क्लास करने गई थी उसी दौरान नूतन से फंदे से लटककर जान दे दी। इस मामले की जानकारी तब हुई जब रूम पार्टनर क्लास करने के बाद कमरे में लौटी। मृत छात्रा सहरसा के सौरबाजार की रहने वाली थी। यहां वह बीपीएससी की तैयारी कर रही थी। घटना के दिन भी उसके रूम पार्टनर ने पूछा क्लास चलोगी, तो उसने कहा कि आज तुम जाओ, मेरा जाने का मन नहीं है। इसके बाद उसने कमरा बंदकर जीवनलीला समाप्त कर ली। 


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कदमकुआं थाने की पुलिस पहुंची और फंदे से झूलते छात्रा के शव का पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से छात्रा का मोबाईल और एक सुसाईड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि मैं जीवन से तंग आ गयी हूं…अलविदा। छात्रा पिछले ढाई साल से उसी मकान में किराये पर रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन पीएमसीएच पहुंचे और छात्रा के शव को लेकर घर रवाना हो गये हैं।  


छात्रा ने अपने सुसाईड नोट में छात्रा ने लिखा है कि मैं जीवन से तंग आ गयी हूं … इसमें मेरे माता-पिता का दोष नहीं है। मैं धीरे-धीरे डिप्रेशन में जा रही हूं, अब जीना नहीं चाहती, अब जिंदगी से अलविदा कहना चाहती हूं।  बीपीएससी की लगातार परीक्षा दे रही थी, लेकिन लगातार असफल होने के बाद वह धीरे-धीरे डिप्रेशन में जाने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, सबका रो रोकर बुरा हाल है। इधर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।