ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?

Home / news / BPSC की प्रारंभिक परीक्षा कल, 5 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल

BPSC की प्रारंभिक परीक्षा कल, 5 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल

07-May-2022 04:43 PM

PATNA: रविवार कल 8 मई को बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा होगी। आयोग ने इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। पटना में 83 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं। वही बिहार में कुल 1083 परीक्षा केंद्रों पर पीटी की परीक्षा आयोजित होगी।


बता दें कि 67वीं बीपीएससी में 5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन भरा था। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर महीने में होने वाली थी लेकिन पंचायत चुनाव को देखते हुए परीक्षा की तिथि बढ़ाकर 23 जनवरी कर दी गयी। लेकिन अब यह परीक्षा रविवार 8 मई को होगी। आयोग ने परीक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली है। 


सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिसे डाउनलोड कर अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट व केंद्र अधीक्षक और महिला और पुरुष कॉन्स्टेबल की तैनाती की गयी है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक पेन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, स्मार्ट वाच, पेजर, कैलकुलेटर, मोबाइल, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना वर्जित है। परीक्षा केंद्र पर पहले परीक्षार्थियों की जांच की जाएगी उसके बाद ही परीक्षा रूम में प्रवेश कराया जाएगा। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 794 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।