ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / BPSC के दो कैंडिडेट का सेंटर के बाहर एक्सीडेंट, बाइक को ट्रैक्टर ने...

BPSC के दो कैंडिडेट का सेंटर के बाहर एक्सीडेंट, बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

24-Aug-2023 04:41 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है और राज्य केंद्र शासित को ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो या फिर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती न होना पड़ता हो। इसी कड़ी में ताजा मामला जमुई से निकलकर सामने आ रहा है जहां लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने गए दो छात्रों का एक्सीडेंट हो गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, जमुई में बीपीएससी परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकल रहे दो परीक्षार्थी को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दोनों परीक्षार्थी घायल हो गए। इलाज के लिए उनको सदर अस्पताल लाया गया है। एक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।


वहीं, इस घटना में घायल परीक्षार्थी की पहचान शेखपुरा के सुगिया गांव निवासी 35 साल के कुणाल कुमार और बरबीघा थाना क्षेत्र के राजौरा निवासी 29 साल के शशि भूषण पटेल के रूप में की गई है। 


बताया जा रहा है कि, ये दोनों युवक गुरुवार की सुबह बीपीएससी परीक्षा देने के लिए जमुई के सतायन गांव स्थित प्लस टू जनता हाई स्कूल गए थे। जब वह परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकला और बाइक पर बैठा ही था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। 


इधर, घायल के दोस्त अजीत कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ बीपीएससी की परीक्षा देने के लिए जमुई आया था। जिसके बाद हादसा हो गया है।