ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / BPSC धांधली पर बोले सम्राट - नीतीश के पास नहीं कोई विकल्प, इस्तीफा...

BPSC धांधली पर बोले सम्राट - नीतीश के पास नहीं कोई विकल्प, इस्तीफा देकर चले जाएं कल्याण बिगहा

30-Nov-2022 11:05 AM

PATNA  : बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षार्थियों के ऊपर पिछले दिनों किये गए लाठीचार्ज को लेकर अब बिहार विधान परिषद् के नेता विपक्ष सम्राट चौधरी ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के गोद में बैठे हैं। इनकी सरकार में 9 सवाल गलत पूछे जाते हैं और इसके साथ ही सवाल पहले से आउट कर दिया जाता है।  


बिहार विधान परिषद के प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार के ऊपर करारा हमला बोलते हुए कहा है कि. पिछले 32  सालों में बिहार में लालू और नीतीश ने राज किया है। लेकिन, इसके बाबजूद आज बिहार में क्या हो रहा है यह छुपा हुआ नहीं है। एक तरफ जहां यह सरकार कह रही है कि हम युवाओं को रोजगार देंगे, दूसरी तरफ उनके ऊपर लाठीचार्ज करवाया जाता है।


सम्राट ने कहा कि, अब यह बिल्कुल साफ़ हो गया है कि बिहार में वापस से लालू का दौर आ गया है। लालू के शाशनकाल में बीपीएससी के चेयरमैन जेल जाते थे, वह भी सिर्फ इसलिए की उनके द्वारा अपने सगा - संबंधी को नौकरी दे देते थे। अब नीतीश कुमार के शाशन में भी यही हो रहा है। इसलिए सीएम नीतीश को खुद को इंजिनियर बोलने का कोई हक नहीं है। इसलिए अब नीतीश कुमार को कल्याण बिगहा चल जाना चाहिए। नीतीश कुमार भी भ्रष्टाचार के गोद में बैठे हैं। 


सम्राट चौधरी ने नीतीश को नसीहत देते हुए कहा कि अब आपके पास कोई विकल्प नहीं है। आपका जनाधार समाप्त है।  मोकामा गोपालगंज की जनता ने आपको 1000 वोट लायक छोड़ दिया।  ऐसे में अब आप अपने गांव लौट जाएं। चौधरी ने कहा कि अगर सरकार में थोड़ी सी भी शर्म बाकी है तो बीपीएससी में हुए धांधली पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें और जो लोग भी दोषी हैं उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। 


इसके आलावा नीतीश के गठबंधन तोड़ने के ऊपर भी जवाब देते हुए कहा कि, जबसे नीतीश कुमार राजद के साथ गए हैं तबसे राज्य के अंदर आराजकता बढ़ गई है। हमारे साथ थे तो वो ड्राइविंग सीट पर थे और भाजपा के लोग पिछले सीट पर न बैठकर डिक्की में बैठे हुए थे। हमरे साथ थे तो एक ही तस्वीर लगाने की बात करते थे आज दो तस्वीर लग रही है और इनको ही किनारा किया जा रहा है। इसलिए अब इनको खुद से इस्तीफा देकर कल्याण बिगहा  चल जाना चाहिए।