आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम
26-Nov-2024 09:12 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BPSC 69th Combined Competitive Examination) का फाइनल रिजल्ट आज घोषित कर दिया. इस परीक्षा में कुल 361 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिनमें 17 डीएसपी, 1 जिला कमाडेंट, 4 जेल सुपरीटेंडेट, 4 स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर, 4 सब इलेक्शन ऑफिसर, 5 एक्साइज सुपरीटेंडेंट, 2 सुगरकेन ऑफिसर, 2 बिहार शिक्षा सेवा, 7 सहकारिता असिस्टेंट रजिस्ट्रार, 6 डिस्ट्रिक्ट इम्प्लायमेंट ऑफिसर, 63 लेबर इनफोर्समेंट ऑफिसर, 33 सप्लाई इंस्पेक्टर, 28 प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, 168 राजस्व पदाधिकारी और 18 प्रखंड SC/ST Welfare Officer शामिल हैं.
टॉप टेन में सिर्फ एक महिला
बीपीएससी की ओर से घोषित रिजल्ट में टॉप टेन में सिर्फ एक महिला शामिल है. टॉप टेन में 9 पुरूष हैं. देखिये टॉप टेन की सूची
1. उज्जवल कुमार उपकार
2. सर्वेश कुमार
3. शिवम तिवारी
4. पवन कुमार
5. विनीत आऩंद
6. क्रांति कुमारी
7. संदीप कुमार सिंह
8. राजन भारती
9. चंदन कुमार
10.नीरज कुमार








