पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
18-Oct-2023 09:38 AM
By First Bihar
PATNA : बीपीएससी 69वीं प्रिलिम्स में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग ने ‘एकीकृत 69वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के सामान्य अध्ययन विषय के संशोधित औपबंधिक उत्तर-कुंजियों को जारी कर दिया है। आयोग द्वारा 69वीं प्रारंभिक परीक्षा के संशोधित आंसर-की जारी किए गए और इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार इस वेबसाइट पर दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से 69वीं प्रिलिम्स रिवाइज्ड आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग ने ‘एकीकृत 69वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के सामान्य अध्ययन विषय के संशोधित औपबंधिक उत्तर-कुंजियों को जारी कर दिया है। आयोग द्वारा 69वीं प्रारंभिक परीक्षा के संशोधित आंसर-कीजारी किए गए और इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है।
मालूम हो कि, बिहार लोक सेवा आयोग ने एकीकृत 69वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन 30 सितंबर को राज्य के विभिन्न शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर किया था। इसके बाद आयोग ने प्रोविजिनल आंसर-की 6 अक्टूबर को जारी करते हुए उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 9 अक्टूबर तक ऑनलाइन मोड में आमंत्रित किए थे। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद बीपीएससी ने अब संशोधित उत्तर-कुंजियां जारी की हैं।
आपको बताते चलें कि, बीपीएससी ने एकीकृत 69वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के संशोधित उत्तर-कुंजियों पर भी उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की हैं। यदि किसी उम्मीदवार को आयोग द्वारा जारी की गई रिवाइज्ड आंसर-की पर कोई आपत्ति है तो वे इस ऑनलाइन मोड में 20 अक्टूबर 2023 तक दर्ज करा सकते हैं। इस बार उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।