Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
27-Mar-2023 07:14 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 68 वीं पीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स भी घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा कुल 324 पोस्टों के लिए ली गई थी। इस परीक्षा में 3590 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। जबकि इस परीक्षा में करीब 2.57 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे।
इस बार आयोग के तरफ से जो कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स जारी किया गया है। इसके साथ ही बीपीएससी 68वीं में कुल 3590 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनीत हुए हैं। इस बार सामान्य यानी अनारक्षित कैटेगरी में 1631 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जबकि इडब्ल्यूएस कोटे से 331, एससी के 487, एसटी के 52 , अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 499, पिछड़ा वर्ग के 527 और पिछड़े वर्ग महिला कोटि की 63 अभ्यर्थी पीटी परीक्षा में पास किए हैं।
वहीं, इस बार प्री का कट ऑफ भी बेहद अलग है।अनारक्षित यानी जेनरल का कट ऑफ 91, महिला का 84, इडब्ल्यूएस का 87.25, एससी का 79.25, एससी महिला का 66.5, एसटी का 74, एसटी महिला का 65.75, पिछड़ा वर्ग 87.75 और इबीसी का कट ऑफ इस बार 86.5 रहा है।
मालूम हो कि, प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 68 वीं मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। जो की बीपीएससी द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार 12 मई को होगी। परिणाम आने के बाद जल्द ही मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। 26 जुलाई को मुख्य परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा। जिसके बाद 11 अगस्त को उसका साक्षात्कार शुरू होगा और नौ अक्तूबर को अंतिम रिजल्ट निकलेगा।
आपको बताते चलें कि, अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक बीपीएससी वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाएं। उसके बाद क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें और फिर BPSC 68वीं CCE प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें। आपका बीपीएससी 68 वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।