Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम
26-Nov-2022 08:02 AM
PATNA : BPSC 67 वीं संयुक्त मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 29, 30 और 31 दिसंबर को होगी। बीपीएससी के एग्जाम कंट्रोलर की तरफ से परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। 29 दिसंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा दो पाली में जबकि 30 और 31 दिसंबर को एक पाली में होगी। एग्जाम पटना मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों में होगी। 30 दिसंबर को होने वाली परीक्षा सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक होगी। वहीं, 31 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे से दिन में 12:30 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी।
परीक्षा के शेड्यूल के मुताबिक़ 29 दिसंबर को लिखित परीक्षा के पहले पाली सुबह 9:30 बजे से दिन में 12:30 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली दिन में दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें पहली पाली में सामान्य अध्ययन के प्रथम पत्र और दिन में दो बजे की पाली में सामान्य अध्ययन के द्वितीय पत्र की परीक्षा होगी। वहीं, 30 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे से दिन में 12:30 बजे तक परीक्षा ली जाएगी, जिसमें सामान्य हिंदी विषय होगा। 31 दिसंबर को भी सुबह 9:30 बजे से दिन में 12:30 बजे तक परीक्षा होगी, जिसमें ऑप्शनल सब्जेक्ट के एग्जाम होंगे।
मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के लिए औपबंधिक रूप से अर्हित उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर परीक्षा शुरू होने की निर्धारित तिथि के एक सप्ताह पूर्व से उपलब्ध रहेंगे, जिन्हें डाउनलोड कर उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। आपको बता दें, उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजे जाएंगे।