बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
19-Mar-2020 01:02 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला में गुरुवार को एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवती की पहचान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अरविंद कुमार पांडेय की पुत्री राजनंदनी के रूप में किया गया है।
बताया जा रहा है राजनंदनी की मां शीतला स्थान पूजा करने गई थी, इसी दौरान राजनंदनी ने अपने घर में ही फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। पूजा कर लौटी मां ने जब अपनी पुत्री को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक राजनंदनी का एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार को राजनंदिनी की अपने प्रेमी से मोबाइल पर बहस हो गई थी। जिसके बाद वह काफी डिप्रेशन में चल रही थी। आज इसी से नाराज होकर लड़की ने गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। माता-पिता ने काफी समझा-बुझाकर भरोसा दिलाया। लेकिन गुरुवार को जब पिता ड्यूटी पर और मां पूजा करने मंदिर गई थी तो उसे मौका मिल गया और घर में ही उसने फांसी लगा ली।