मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
05-Jun-2023 03:48 PM
By First Bihar
PATNA : इश्क का खुमार जब किसी के सीर पर चढ़ता है तो फिर उसे सही गलत में कोई भी अंतर नजर नहीं आता है। इसके खुमार में पड़े हुए लोगों को अपने महबूब और प्रेमिका की बातों में ही सभी तरह की सच्चाई नजर आ रही है। लेकिन, दिल उस टूटता है जब मालूम होता है कि उससे इश्क गलत काम के लिए किया गया है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक प्रेमिका को मिलने उसके प्रेमी ने बुलाया और फिर उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर गंदे कामों को अंजाम दिया।
दरसअल, राजधानी के एक होटल में चार युवकों ने एक नबालिग के साथ गंदे काम को अंजाम दिया है। इन चार युवकों में से एक लड़का इस नबालिग का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। इस लड़के ने फ़ोन कर पहले अपनी प्रेमीका को मिलने होटल में बुलाया और उसके बाद अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर गंदे कामों को अंजाम दिया। इन लोगों ने 3 दिनों तक लड़की के साथ गंदे कामों को अंजाम दिया है।
बताया जा रहा है कि, यह घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र की है। जहां कोइरी टोला निवासी अनुराग गुप्ता का नाबालिग के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अनुराग ने अपनी लवर को फोन कर मिलने बुलाया। जब लड़की पहुंची तो अनुराग ने अपने ममेरे भाई समेत दो दोस्तों को पथरी घाट बुलाया। यहां से सभी जीएम रोड स्थित एक होटल गए, जहां गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।
वहीं, इस मामले को लेकर पीड़ित नाबालिग ने बताया कि, अनुराग और उसके दोस्तों ने होटल में ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया। इसके बाद दो अन्य दोस्त भी लगातार तीन दिनों तक रेप करता रहा। वह किसी तरह 3 होटल से भागकर अपने दोस्त को कॉल कर बुलाया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी।
इधर, इस घटना की शिकायत पर पुलिस ने नामजद FIR दर्ज कर लिया है।इसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अहमद उर्फ सन्नी (22), सौरभ कुमार (21) और महफूज (18) शामिल हैं। हालांकि, नाबालिग का आशिक मुख्य आरोपी अनुराग (20) अब भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। इनमें एक आरोपी शादीशुदा है। फिलहाल पुलिस पीड़िता का मेडिकल जांच करवाने के साथ साथ कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।