बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
23-Feb-2020 02:07 PM
DESK : प्रेम प्रसंग के एक मामले ने सबको हैरान कर दिया है. एक आशिक ने चाकू से गोदकर अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर दी. प्रेमिका की शादी तय होने से चिढ़े सिरफिरे ने यह कदम उठाया. प्रेमिका की मौत के बाद उसने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की. इसके बाद हमले की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को भरमाने में जुटा रहा.
घटना नगराम के करोरा गांव के पास जंगल की है. जहां एक आशिक ने दूसरी जगह शादी सेट होने के कारण चाकू से गोदकर अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रिक उपकरण की मरम्मत की दुकान करने वाले विमल गुप्ता ने नगराम में करोरा गांव के पास जंगल में नेवाजखेड़ा गांव की रहने वाली अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. इसके बाद खुद के पेट पर चाकू मारकर जहर पी लिया. फिलहाल आरोपी कारोरा गांव निवासी विमल गुप्ता का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है.
आरोपी आशिक ने बड़े भाई मयंक को कॉल कर अपने घायल होने की खबर दी थी. मौके पर पहुंचे बड़े भाई ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया. पुलिस को घटनास्थल से गर्लफ्रेंड का बैग और मोबाइल फोन, विमल की बाइक और जहरीली दवा की दो खाली शीशी मिली है. विमल का कहना है कि वह बाइक से मंजू को जंगल लेकर आया था. हां दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया.
सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज राजकुमार शुक्ला ने बताया कि परिवार वालों की तरफ से विमल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है. फिलहाल, ट्रॉमा में विमल का ऑपरेशन चल रहा है. जंगल में क्या हुआ था? उसके होश में आने पर इस बारे में जानकारी ली जाएगी.