Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप
27-Jul-2022 02:00 PM
BEGUSARAI : बेगुसराय से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. आरोपी पत्नी घटना को अंजाम देने के बाद 3 बच्चों के साथ फरार हो गई. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है.
जानकरी के मुताबिक, घटना बेगुसराय के डंडारी थाना क्षेत्र के सुघरन गांव की है. मृतक की पहचान सुघरन गांव के रहने वाले सोनेलाल पासवान का पुत्र शत्रुघ्न पासवान के रूप में की गई है. घटना के बारे में मृतक के पिता ने बताया कि पिछले एक साल से मृतक की पत्नी की गांव के ही रहने वाले एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. सोनेलाल को इस रिश्ते के बाते में पता चल गया, जिसके बाद उसने इस रिश्ते का विरोध किया.
मृतक के पिता सोनेलाल इस हत्या का आरोप मृतक की पत्नी और और प्रेमी पर लगाया है. घटना के बाद परिजनों ने डंडारी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर बुधवार की सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा.