घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
06-Jun-2022 06:44 PM
DESK: फर्स्ट वीकेंड पर फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ठीक-ठाक रहा। फिल्म के कलेक्शन को देखें तो फिल्म ने 3 दिन में सिर्फ इंडिया से ही करीब 40 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। पहले और दूसरे दिन की तुलना में फिल्म के कलेक्शन ग्राफ को देखे तो तीसरे दिन 50% और 20% की ग्रोथ देखने को मिली है।
तीसरे दिन फिल्म ने कमाए 16.10 करोड़
300 करोड़ के मेगा बजट में बनी इस फिल्म ने तीसरे दिन यानी कि रविवार को 16.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इससे पहले फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.70 करोड़ और दूसरे दिन 12.60 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस हिसाब से देखा जाए तो 3,750 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने 3 दिन में ही इंडिया से 39.40 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 60 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है।
पहले वीकेंड में पंचनामा बॉय से पीछे रह गए खिलाड़ी कुमार
देखा जाए तो 'सम्राट पृथ्वीराज' के रिलीज से कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया-2' के कलेक्शन पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है। बात अगर फिल्म 'भूल भुलैया-2' की करें तो यह फिल्म 20 मई को रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने 17 दिन में तकरीबन 150 करोड़ और वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इतना ही नहीं अक्षय कुमार फर्स्ट वीकेंड में भी कार्तिक आर्यन से भी काफी पीछे रह गए हैं जबकि यह फिल्म 20 मई को रिलीज हुई थी।
फिल्म में अक्षय 'सम्राट पृथ्वीराज' के किरदार में नजर आ रहे है
बता दें कि फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में भारत के वीर योद्धा महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी की कहानी को दर्शाया गया है। अक्षय फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं मानुषी छिल्लर सम्राट पृथ्वीराज की पत्नी और महारानी संयोगिता का किरदार निभाती दिख रहीं हैं। इस फिल्म को डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। वहीं इस फिल्म में सहयोगी कलाकार के भूमिका में संजय दत्त, सोनू सूद, साक्षी तंवर, आशुतोष राणा, ललित तिवारी और साथ हीं मानव विज भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।