Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
26-Aug-2020 12:19 PM
GOPALGANJ : गोपालगंज जिले में एक बार फिर मानवता शर्मशार हो गई है. दरअसल, सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर में आठ वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या कर उसके शव को बोरे में बांधकर फेंक देने का मामला सामने आया है. हालांकि मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है उसके बाद उसका मर्डर कर दिया गया है.
मृत बच्ची की पहचान बखरौर निवासी शिवलाल प्रसाद की 8 वर्षीय पुत्री के रूप में की गई है. मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी मंगलवार की सुबह 10 बजे से ही लापता थी. परिजन हर तरफ उसकी खोजबीन भी कर रहे थे. इसी बीच, जब काफी देर तक बच्ची नहीं मिली तो परिजन अपने पड़ोसी के घर पहुंचे जहां घर के एक कमरे में बेड के ऊपर बोरे में नाबालिग बच्ची का शव रखा हुआ था.
शव को देखकर परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सिधवलिया पुलिस को जब मामले की सूचना दी गई तो पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
पुलिस जब स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही थी तो उसी गांव के निवासी जयकिशोर साह की बड़ी मां ने अपने भतीजे को आरोपी बताया. उन्होंने बताया कि जय किशोर ने ही बच्ची की हत्या करने के बाद शव को बोरे में रखकर फरार हो गया. उसकी पत्नी भी मौके से फरार हो गई है. सिधवलिया थानाध्यक्ष रंजीत पासवान के मुताबिक 8 साल की मासूम का शव आरोपी के घर से बोरे में बरामद किया गया है. अभी तक परिजनों ने लिखित आवेदन नहीं दिया है. थानेदार ने बताया कि आवेदन मिलते ही हर एंगल पर जांच होगी.