ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए.. Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया

बोर्ड परीक्षाओं से पहले PM मोदी देगें खास टिप्स, इस मंत्र से भागेगा एग्जाम का टेंशन

बोर्ड परीक्षाओं से पहले PM मोदी देगें खास टिप्स, इस मंत्र से भागेगा एग्जाम का टेंशन

29-Jan-2024 07:02 AM

By First Bihar

PATNA : बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को छात्रों के साथ बातचीत कर उन्हें परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को भगाने का मंत्र देते हुए दिखेंगे। इस दौरान वह छात्रों के सवालों के जवाब भी देते दिखेंगे।


पीएम के साथ होने वाली परीक्षा पे चर्चा के लिए इस बार देश और विदेश के 2.27 करोड़ से अधिक छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों ने अपने पंजीयन कराए है। जो एक रिकार्ड है। भारत मंडपम में आयोजित होने इस कार्यक्रम के लिए तीन हजार छात्रों को चुना गया है, जो इसे सीधे देख और सुन सकेंगे।


इस बीच शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल, उप राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर पीएम की छात्रों के साथ परीक्षा पर होने वाली इस चर्चा को देखने को अनुरोध किया। इसके साथ ही देश भर के स्कूलों, विश्वविद्यालयों में भी इसे दिखाने के लिए कहा है।


आपको बताते चलें कि, पीएम मोदी का छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा का यह सातवां संस्करण है। उन्होंने इसकी शुरूआत 2018 से की थी। उसी समय से यह छात्रों के बीच लोकप्रिय है। इसके लिए छात्रों को लंबे समय से इंतजार रहता है। कार्यक्रम की लोकप्रियता को हर साल इसके बढ़ने वाले पंजीयन से देखा जा सकता है। पिछले साल इस चर्चा के लिए 31 लाख छात्रों ने पंजीयन कराए थे।