ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

जेडीयू कोटे वाले मंत्रालय के बजट बुक में सुशील मोदी को नहीं मिली जगह, कई विभागों ने डिप्टी सीएम को किया 'आउट ऑफ फ्रेम'

12-Jul-2019 09:02 AM

By 9

PATNA: बिहार की राजनीति में बीजेपी और जेडीयू के बनते और बिगड़ते रिश्तों के बीच एक तस्वीर ने इन रिश्तों पर एक बार फिर से सवाल उठाया हैं. दरअसल इन दिनों विधानसभा में सभी विभागों के लिए बजट पास करने का काम चल रहा है. ऐसे में विभागों की तरफ से कुछ बुकलेट छापे गए हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि जिन विभागों की जिम्मेदारी बीजेपी के मंत्रियों के पास है उनमें तो डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की तस्वीर लगी है लेकिन जिन विभागों की जिम्मेदारी जेडीयू कोटे के मंत्रियों के पास हैं उनमें से कई विभागों की बुकलेट पर सुशील मोदी की तस्वीर गायब है. https://www.youtube.com/watch?v=yRmwX__ax2I सुशील मोदी को नहीं मिली जगह ऐसे में कुछ विभाग जो कि बीजेपी कोटे में हैं उन बुकलेट पर सीएम नीतीश कुमार के साथ-साथ डिप्टी सीएम सुशील मोदी की भी तस्वीर है. लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि ग्रामीण विकास विभाग, अल्पसंख्यक विभाग और जनंसपर्क विभाग जो कि जेडीयू कोटे में शामिल है उन बुकलेटों पर नीतीश कुमार की तस्वीर तो है लेकिन डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की तस्वीर गायब है. कहीं यह संबंधों में खटास तो नहीं ! अब ऐसा भी नहीं है कि डिप्टी सीएम सुशील मोदी की तस्वीर गलती से नहीं छापी गई हो. जब सारे विभागों के बुकलेट में सीएम और डिप्टी सीएम की तस्वीर है तो ये कैसे हो सकता है कि ग्रामीण विकास विभाग सहित दूसरे विभागों की बुकलेट से सुशील मोदी की तस्वीर गायब हो जाए. संकेतों की मानें तो कहीं यह जेडीयू की  तरफ से सुशील मोदी को ‘आउट ऑफ फ्रेम’ करने की कोशिश तो नहीं? जेडीयू की सोची समझी कोशिश ! दरअसल पिछले कुछ समय से कुछ मुद्दों को लेकर दोनों दलों के बीच संबंधों में खटास की खबर है. ऐसे में यह भी संभव हो सकता है अनजाने में ही यह गलती जान बूझकर की गई हो. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट