ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर, बाइक सवार शिक्षक की घटनास्थल पर मौत

15-Feb-2023 07:19 PM

By AJIT

BHAGALPUR: भीरर्खुद पंचायत स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। शिक्षक नितेश कुमार बाइक से कही जा रहे थे तभी सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक से गिरने के बाद सिर में गहरी चोट लग गयी और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।  


भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदन पुर गांव के समीप देवघर मार्ग पर यह हादसा हुआ है। जहां बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर से मोटरसाइकिल सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि बोलेरो सुलतानगंज से देवघर की ओर तेज गति से जा रही थी तभी मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी|  इस दौरान शिक्षक के सिर में चोट लगने से उनकी मौत मौके पर ही हो गयी। 


मृतक युवक की पहचान सीतारापुर गाँव निवासी नवीन पोद्दार के पुत्र नितेश कुमार के रुप में हुई है। मृतक भीरर्खुद पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के कम्प्यूटर शिक्षक के रुप में कार्यरत थे| घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की और मुख्य सड़क को जाम कर जमकर हंगामा मचाया। 


घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर सीओ शंभु शरण राय, थानाध्यक्ष प्रिय रंजन दल बल के साथ पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। सीओ शंभु शरण राय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत हुई है उनके परिजनों को मुआवजे की राशि दी जाएगी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।