Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
03-Jan-2022 02:33 PM
DESK : कोरोना वायरस एक बार फिर पुरे देश में तेजी से फैलना शुरू हो गया. हर एक दिन मामले बढ़ते ही जा रहे है. यह वायरस बॉलीवुड में भी तेजी से फैलता जा रहा है. बीते दिनों से कई स्टार इसका शिकार हो रहे हैं. अब बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं. फिल्म निर्माता एकता कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गईं.
इसकी जानकारी खुद जॉन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को जानकारी दी कि उन्हें कोरोना हो गया है. उन्होंने लिखा, 'तीन दिन पहले मैं एक ऐसे शख्स के कॉन्टेक्ट में आया जिन्हें कोविड था, इसके बारे में मुझे बाद में जानकारी मिली. पत्नी प्रिया और मेरी कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. हम घर में क्वारंटाइन हैं और किसी के कॉन्टेक्ट में नहीं आए हैं. हम दोनों को वैक्सीन लगी हुई है और हल्के लक्षण नजर आ रहे थे. अपना ध्यान रखें और स्वस्थ रहें. मास्क पहनें.'
बता दें इससे पहले हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. यह दूसरी बार है जब अर्जुन कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. साथ ही उनकी बहन अंशुला कपूर भी कोरोना पॉजिटिव हो गई. और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर और दामाद करण बुलानी भी कोविड पॉजीटिव हैं. अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर और बहन शनाया कपूर भी पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हुई थीं. शनाया कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं. मुझमें हल्के लक्षण हैं पर मैं ठीक महसूस कर रही हूं और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है' इसके अलावा एक्ट्रेस नोरा फतेही की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव हो गई. सोहेल खान की वाइफ सीमा कपूर और बेटे योहान खान की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी.