ब्रेकिंग न्यूज़

आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों

Home / news / एक दिन में बॉलीवुड के 11 हीरो-हीरोइन को हुआ कोरोना, एक अभिनेत्री की...

एक दिन में बॉलीवुड के 11 हीरो-हीरोइन को हुआ कोरोना, एक अभिनेत्री की मौत

13-Jul-2020 05:00 PM

MUMBAI :  देश में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. कई नेता, मंत्री, पुलिस अफसर और प्रशासनिक अफसर इसकी जद में आ गए हैं. कोरोना का संक्रमण अब बॉलीवुड इंडिस्ट्री में भी तेजी से फैलना शुरू हो गया है. पिछले कुछ ही घंटों में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार समेत छोटे पर्दे के भी एक्टर-एक्ट्रेस कोरोना संक्रमित हो गए.


news image


एक ही दिन में बॉलीवुड से जुड़े 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं. कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में अब इसका असर उन लोगों पर होने लगा है जिनके लिए माना जाता है कि वे सभी सुख सुविधाओं से संपन्‍न हैं. सबसे पहले खबर सामने आई कि अमिताभ बच्‍चन अस्पताल में भर्ती कराये गए. फिर कुछ ही देर बाद उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि वे कोरोना संक्रमित हो गए हैं.


news image


इसके थोड़ी ही देर बाद ये भी खबर आई कि अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं.  जूनियर बच्‍चन ने भी इसकी जानकारी ट्विटर पर दी और कहा कि जो लोग भी उनके संपर्क में थे, वे अपना टेस्‍ट कराये.


news image


कुछ ही घंटों बाद अगली सुबह यह खबर निकल कर सामने आई कि कोरोना का संक्रमण अनुपम खेर के घर तक पहुंच गया और फैंस को पता चला कि मां दुलारी खेर और भाई राजू खेर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके अलावा उनकी भाभी और भांजी की भी वायरस से संक्रमित हैं. अनुपम खेर के खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.


news image


दोपहर तक एक और बड़ी खबर निकल कर सामने आई कि अमिताभ और अभिषेक के बाद ऐसी खबरें आ रही थीं कि ऐश्‍वर्या राय और उनकी बेटी आराध्‍या बच्चन भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं. हालांकि उनकी सास जाया बच्चन फिलहाल बिलकुल ठीक हैं. बच्चन परिवार के जल्द ठीक होने के लिए देश भर में पूजा-पाठ किया जा रहा  है.


news image


उंगली और हर हर ब्योमकेश जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रेचल व्हाइट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. इस खबर की पुष्टि खुद रेचल ने शनिवार देर रात अपने ट्विटर हैंडल के जरिए की. रेचल होम क्वारैंटाइन हो गई हैं. महज 24 घंटे में रेचल 7वीं सेलेब्रिटी हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं.


news image


रेचल ने ट्ववीट करते हुए लिखा कि मेरी कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैंने खुद को घर पर क्वारैंटाइन किया है. मुझे अपनी दुआओं में याद रखिए। मैं ठीक हो रही हूं. रेचल को उनकी फिल्म उंगली, हर हर ब्योमकेश, देवी और वन के लिए जाना जाता है. इसके अलावा वे वेबसीरीज लव लाइफ  एंड स्क्रू अप्स में भी नजर आ चुकी हैं. 2018 में रेचल ने साजिद खान पर मीटू मूवमेंट के तहत शोषण के आरोप लगाए थे जिसके बाद उन्हें हाउसफुल 4 प्रोजेक्ट से अलग कर दिया गया था.


news image


पॉप्‍युलर टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' फेम ऐक्टर पार्थ समथान ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया और उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. इसके बाद शो की शूटिंग रोक दी गई है और टीम के बाकी मेंबर्स से भी जांच कराने को कहा है.


news image


बालाजी टेलिफिल्म्स की एग्जिक्युटिव वाइज प्रेजिडेंट तनुश्री दासगुप्ता भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट लोगों को बताते हुए कहा कि वह हॉस्पिटल में ऐडमिट हैं और जल्द ही वहां से डिस्‍चार्ज होंगी.


news image


बॉलीवुड के लिए साल 2020 बेहद बुरा गुजर रहा. यह साल बॉलीवुड के लिए काल साबित हो रहा. बड़े-बड़े दिग्गज कलाकारों के बाद अब एक्टर मॉडल और सिंगर दिव्या चौकसे का निधन हो गया. वह कई दिनों से कैंसर से जूझ रही थीं.


news image


बॉलीवुड के गलियारे से अब खबर सामने आई है कि अभिनेत्री और मॉडल दिव्या चौकसे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. दिव्या चौकसे के निधन की जानकारी उनकी दोस्त और बहन सौम्या अमीश वर्मा ने फेसबुक पर दी. दिव्या चौकसे के निधन की खबर सामने आने के साथ ही फैंस ने अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया.


news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image