ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम

Home / news / बॉलीवुड में छाई शोक की लहर, सुशांत सिंह राजपूत के साथ एमएस धोनी...

बॉलीवुड में छाई शोक की लहर, सुशांत सिंह राजपूत के साथ एमएस धोनी फिल्म में काम करने वाले एक्टर ने किया सुसाइड

16-Feb-2021 08:42 AM

DESK : बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आ  रही है. केशरी और एमएस धोनी जैसी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर संदीप नाहर ने सोमवार को खुदकुशी कर ली. संदीप मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने घर में मृत पाए गए हैं. 

हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि संदीप ने खुदकुशी कैसे की. संदीप ने सोमवार को मरने से पहले एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया था, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी कंचन शर्मा को बताया था. पुलिस संदीप के वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. 

सुसाइड करने से पहले जारी किए गए वीडियो में संदीप ने कहा कि 'मुझे आपने कई फिल्मों में देखा होगा. एमएस धोनी में मैंने छोटू भैया का किरदार निभाया था. आज यह वीडियो बनाने का मकसद ये है कि हमारी जिंदगी में कई प्रॉब्लम चल रही हैं. मैं दीमागी तौर पर स्टेबल नहीं हूं. इसकी वजह मेरी पत्नी कंचन शर्मा है. डेढ़ दो साल से मैं ट्रॉमा से गुजर रहा हूं. मैंने पत्नी को बार-बार समझाया है. 365 दिन लड़ना.  हर रोज सुसाइड की बात करना, वो कहती है मैं मर जाऊंगी और तुझे फंसा दूंगी'.

आगे संदीप ने कहा कि  'मैं परेशान हो चुका है. पत्नी मेरी फैमली को गाली देती है.  मां को गाली देती है. मैं उसके सामने घर वालों का फोन नहीं उठा पाता हूं. मेरा नाम किसी से भी जोड़ देती है. शक करती है और शक का इलाज नहीं है. हर समय लड़ती है. पिछले दिनों घर से भाग गई थी. जिसके बाद मैं उसे ढूंढना शुरू किया था. इसकी मां इसे साथ देती है. केस करने की धमकी देती है.'