ब्रेकिंग न्यूज़

आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों

Home / news / बॉलीवुड को लगा झटका, एक और अभिनेता की हुई मौत

बॉलीवुड को लगा झटका, एक और अभिनेता की हुई मौत

24-Jun-2020 08:57 PM

MUMBAI : साल 2020 बॉलीवुड के लिए काला समय माना जा रहा है. सुशांत सिंह राजपूत, इरफान खान, ऋषि कपूर, योगेश, वाजिद खान सहित कई कलाकारों की मौत के बाद बॉलीवुड को एक और झटका लगा है. जिसके कारण इन सितारों के फैंस सोशल मीडिया पर याद कर रहे हैं और साल 2020 को कोस भी रहे हैं.


कोरोना काल में कई सितारों की मौत हो गई. ताजा खबर ये है कि बॉलीवुड अभिनेता तेजस डी पर्वतकार (Tejas D. Parvatkar) का निधन भी हो गया है.  हालांकि मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है. बॉलीवुड एक्टर सत्यजीत दुबे ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की है. एक्टर तेजस डी पर्वतकार की मौत के बाद बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है.


news image



बॉलीवुड अभिनेता तेजस डी पर्वतकार (Tejas D. Parvatkar) का जन्म मुंबई में 1 नवंबर 1978 को हुआ था. जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया था. साल 2015 में 'दुबई रिटर्न्स', 2019 में '15 अगस्त' और 2008 में 'मुंबई मेरी जान' जैसी फिल्मों में उनके काम को काफी सराहा गया. जिसमें उन्होंने इरफान खान, परेश रावल, के के मेनन, अभिषेक देशमुख जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया. महज 42 साल की उम्र में अभिनेता तेजस डी पर्वतकार का जाना बॉलीवुड के लिए दुखद है.


news image


तेजस डी पर्वतकर 2008 में हुए मुंबई हमले पर आधारित वेब सीरीज मुंबई डायरीज 26/11 का हिस्सा थे. इस सीरीज में कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, टीना देसाई भी अहम रोल में हैं. जल्द ही यह सीरीज रिलीज होगी. तेजस  को साल 2012 में आई फिल्म 'मुंबई च राजा' में शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है.


news image


साल 2004 में आई फिल्म 'हवा आने दे' में भी उन्होंने काम किया था. उन्होंने साल 2014 में आई फिल्म 'सनराइज' में भी काम किया.


news image


सत्यजीत दुबे ने पोस्ट में आगे लिखा, 'हम साथ में शूटिंग करते और सेट पर काफी चिल करते थे। धीरे से उनकी आवाज आती थी दुबे साहब अभी शूट में टाइम है चलो चाय-सुट्टा ब्रेक लेते हैं. भाई मैं आपको बहुत मिस करूँगा. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे.'


news image


दरअसल संजय दत्त, अली फजल के साथ फिल्म प्रस्थानम में नजर आ चुके बॉलीवुड अभिनेता सत्यजीत दुबे ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी कि तेजस डी पर्वतकार अब इस दुनिया में नहीं रहें. उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है.


news image



सत्यजीत दुबे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ''एक और को-स्टार, दोस्त तेजस डी पर्वतकार को खो दिया। जेंटल आत्मा जो कि हमेशा अपने लिटरेचर के प्यार को लेकर बातें करता था... उनकी पर्ला ईस्ट स्टोरी, नाटक और थिएटर की बातें। तेजस डी पर्वतकार मराठी राइटर और एक्टर पीएल देशपांडे के बहुत बड़े फैन थे.'



news image


news image


news image