ब्रेकिंग न्यूज़

आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Home / news / बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ फ्लाइट में छेड़खानी, पीछे बैठे शख्स ने की गलत...

बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ फ्लाइट में छेड़खानी, पीछे बैठे शख्स ने की गलत हरकत

15-Jan-2020 04:21 PM

DESK : फ्लाइट में बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ छेड़खानी मामले में कोर्ट ने आरोपी विकास सचदेवा को 3 साल की सजा सुनाई है. प्लेन के अंदर बॉलीवुड चाइल्ड एक्ट्रेस संग छेड़खानी करने के बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया था. आरोपी विकास सचदेवा एक्ट्रेस की सीट के ठीक पीछे वाली सीट पर बैठा था और उसने एक्ट्रेस के साथ गलत हरकत की थी.


आरोपी विकास सचदेवा को कोर्ट ने इस मामले में सजा सुना दी है. आरोपी को 3 साल की सजा सुनाई गई है.  POCSO एक्ट के सेक्शन 8 और आईपीसी की 354 (छेड़छाड़) के तहत आरोपी को 3 साल की सजा सुनाई गई है. इसके अलावा कोर्ट ने 25 हजार 500 रुपये का जुर्माना देने का भी आदेश दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी के वकील ने कोर्ट में अपील करते हुए कहा कि विकास सचदेवा की कमाई से उनका घर चलता है. उसके ऊपर कोई दूसरा क्रिमिनल केस नहीं है. इसलिए उन्हें कम सजा दी जाए. लेकिन कोर्ट ने विकास सचदेवा को रियायत नहीं दी.


41 साल के आरोपी विकास सचदेवा के पास अब उच्च अदालत में अपील करने का ऑप्शन है. बात दें कि घटना 2017 की है. जब बॉलीवुड एक्ट्रेस दिल्ली से मुंबई जा रहीं थीं, तब विकास सचदेवा ने फ्लाइट के अंदर उनके साथ छेड़खानी की थी. इस घटना ने एक्ट्रेस को शॉक्ड कर दिया था. फ्लाइट क्रू मेंबर्स से शि‍कायत के बाद भी एक्ट्रेस की मदद नहीं की गई थी. फिर मुंबई पहुंचने के बाद एक्ट्रेस ने लाइव वीडियो कर घटना की जानकारी दी.