Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
04-May-2021 03:39 PM
DESK : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपनी टिप्पणियों और ट्वीट की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने बंगाल चुनाव के नतीजे आने के बाद भड़के दंगों पर भी कई टिप्पणियां की थी. इसके अलावा उन्होंने ममता बनर्जी पर भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. आज ट्विटर ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है और उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है.

अब इससे कुछ समय पहले का ही उनका एक इंस्टाग्राम वीडियो सामने आया है जिसमें वे बंगाल में हुई हिंसा पर बात कर रही हैं और साथ ही वे अपनी बात रखते हुए रोती हुई नजर आ रही हैं. कंगना ने कहा कि दोस्तों हम लोग देख रहे हैं कि बंगाल से बहुत ज्यादा डिस्टर्ब करने वाली खबरें सामने आ रही हैं. मर्डर हो रहे हैं. दंगे हो रहे हैं. गैंगरैप हो रहे हैं. घरों को जलाया जा रहा है. कोई भी लिब्रल कुछ नहीं कह रहा है. कोई इंटरनेशनल मीडिया भी इसे खबर नहीं कर रहा है. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ये कौन सी कंसपिरेसी चल रही है इंडिया के खिलाफ. कोई बहुत बड़ी कंस्पिरेसी है. ये बहुत ही ज्यादा अननेचुरल है.
उन्होंने आगे कहा कि मैं सरकार की बहुत बड़ी सपोर्टर हूं. मैं ये सब देख कर बहुत ज्यादा निराश हूं. वहां पर खून की नदियां बह रही हैं. तो आप लोग धरना करना चाहते हैं. कड़ी निंदा करना चाहते हैं. क्यों डर गए हैं आपलोग देशद्रोहियों से? क्या अब देशद्रोही ये देश चलाएंगे? मुझे पता है कि हम लोग बुरी तरह से फंस गए हैं. इस वक्त पर जब प्रेसिडेंट रूल की जरूरत है. पंडित नहरू ने 12 बार लगाया था. इंदिरा गांधी ने 50 बार लगाया था. मनमोहन सिंह ने 10 बार लगाया था. हम किससे डर रहे हैं? क्या मासूमों की हत्या होगी और हम लोग सिर्फ धरना देंगे. मेरा सरकार से जरूरत है कि ये नरसंहार रोकिए और कड़ा से कड़ा कदम उठाइए.
बता दें कि इससे पहले भी कई बार कंगना के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड करने को लेकर मांग की जा चुकी है. एक बार इस पर कंगना ने रिएक्ट करते हुए लिखा था- 'हा हा हा मैं लगातार अखंड भारत के लिए खड़ी रही हूं, हर दिन टुकड़े-टुकड़े गैंग से लड़ रही हूं और मुझ पर ही देश को विभाजित करने का आरोप लग रहा है. वाह क्या बात है. वैसे भी ट्विटर मेरे लिए एक अकेला प्लेटफॉर्म नहीं है, एक चुटकी बजाते ही हजारों कैमरे मेरा बयान लेने के सामने आ जाएंगे.'