बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट
01-Sep-2023 05:55 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: 98 साल की उम्र में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन 21 अगस्त को हुआ था। अपने पैतृक गांव बरौली प्रखंड के बेलसंड में उन्होंने आखिरी सांसें ली थी। जिसके बाद गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया था। पिता के निधन से पंकज त्रिपाठी आज भी काफी सदमें में हैं। पंकज त्रिपाठी से मिलने जमुई सांसद व लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान उनके आवास पर पहुंचे।
पंकज त्रिपाठी से मिलकर चिराग पासवान ने घटना पर दुख जताया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। चिराग पासवान ने उनकी आत्मा की शांति की कामना की। चिराग पासवान के साथ पार्टी के कई नेता भी साथ थे। चिराग पासवान ने इस दौरान पंकज त्रिपाठी से काफी देर तक बातचीत भी की।
बता दें कि पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। वे मुंबई में रहते हैं। उनके पिता किसान थे गांव में रहकर खेती करते थे। पंकज त्रिपाठी का बचपन गोपालगंज में बीता जिसके बाद वे पढ़ाई के लिए पटना चले गये। जहां उनकी रूचि थियेटर में हुई। उनके मन में एक्टर बनने की लालसा जगी जिसके बाद वे मुंबई चले गये।
जहां अपनी प्रतिभा के दम पर पंकज त्रिपाठी ने अलग पहचान बनाई। आज वे बॉलीवुड का बड़ा चेहरा बन गये हैं। आज वे किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हाल ही में अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म ओह माय गॉड 2 रिलीज हुई है। गदर 2 के बाद ओह माय गॉड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया है। दोनों फिल्मों को दर्शक भी खूब पसंद कर रहे हैं। पिता के निधन के बाद पंकज त्रिपाठी काफी सदमे में है।