ब्रेकिंग न्यूज़

Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता

बोलेरो से देशी शराब की खेप बरामद, धंधेबाज फरार

21-Aug-2020 11:07 AM

By Pranay Raj

NALANDA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए काफी लंबा समय बीत गया है, लेकिन धरातल पर इसकी वास्तविकता बस इसी बात से समझी जा सकती है कि आये दिन धंधेबाज शराब का सौदा करते पकड़े जाते हैं. इतना ही नहीं कई बार तो मामले का पर्दाफाश हो भी नहीं पाता है. ताजा मामला नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र का है. 


दरअसल सोहसराय थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोगल कुआं मोहल्ले में शराब बेचने का काम किया जा रहा है. जिसके बाद थानाध्यक्ष ने अन्य पुलिसकर्मियों को एक स्पेशल टीम बनाकर मामले की तफ्तीश करने का निर्देश दिया. जब पुलिसकर्मी छापेमारी करने पहुंचे तो शराब के कारोबार होने की सूचना सच साबित हुई. 


पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही धंधेबाज तो फरार हो गए लेकिन घटनास्थल पर खड़ी एक बोलेरो  की जब तालाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में देशी शराब को बरामद किया गया. फिलहाल पुलिस ने बरामद की गई शराब की बोतलों को जब्त कर सोहसराय थाना भेजवा दिया है और धंधेबाजों की तालाश में जुट गई है.