ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / BJP से तेजस्वी ने पूछा सवाल..बिहार से ज्यादा गुजरात में होती है जहरीली...

BJP से तेजस्वी ने पूछा सवाल..बिहार से ज्यादा गुजरात में होती है जहरीली शराब से मौत..वहां के CM से इस्तीफा मांगेगे क्या?

15-Dec-2022 02:05 PM

PATNA: छपरा में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 40 से ऊपर हो गयी है। अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना को लेकर आज बिहार विधानसभा में बीजेपी ने जमकर हंगामा मचाया। बीजेपी नेताओं ने शराब से मरने वालों को मुआवजा देने और नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की। वही मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस मामले पर कहा कि बिहार से ज्यादा गुजरात में जहरीली शराब से मौत होती है। क्या वहां के मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगेगे क्या? 


तेजस्वी ने कहा कि BJP डरी हुई है कुछ ना कुछ दिखाना है ना? पढ़ाई, दवाई, कमाई और सिंचाई पर तो सवाल नहीं पूछ रहे हैं दो दिनों से बीजेपी वाले प्रवचन दे रहे हैं। सिर्फ शराब को लेकर सरकार को घेरने का काम कर रही है। जब बीजेपी जेडीयू के साथ थी तब क्यों नहीं इस मुद्दे पर बात करती थी। गलत काम करने वालों का गलत नतीजा होता है।


मीडिया ने जब शराबबंदी की समीक्षा पर सवाल किया तो बोले की यह तो आपलोगों की इच्छा लग रही है। जब यह कानून बन रहा था तब सबको को अपनी राय रखने की आजादी थी। मौत के बाद छापेमारी की जा रही है शराब पीने वाले और बेचने वालों को गिरफ्तार किया गया है। 


तेजस्वी ने कहा कि बिहार में शराब बंद है लेकिन जहरीली शराब से मौतें हो रही है लेकिन जहां शराब मिल रही है वहां कैसे जहरीली शराब से मौतें हो रही है। इसका दोषी कौन है कौन जवाब देगा। बीजेपी पर कहा कि उन लोग का तो सब कुछ हाईकमान ही देखता है ऐसे-ऐसे लोगों को नेता विरोधी दल बना दिया गया है अब क्या कहेंगे। तेजस्वी यादव ने बीजेपी से सदन चलने देने की अपील की।