सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
19-Sep-2022 08:55 PM
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। कहा कि CBI अधिकारियों को तेजस्वी की धमकी जांच को प्रभावित करने की कोशिश है। उन्होंने यह भी कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कभी ऐसी धमकी नहीं दी थी। जो कल तक सबूत उपलब्ध करा रहे थे, वे अब सवाल उठाने लगे हैं।
IRCTC घोटाला मामले में जमानत पर चल रहे तेजस्वी यादव की जमानत रद्द कराने को लेकर CBI ने 17 सितंबर काे राउज एवेन्यू कोर्ट में आवेदन दिया था। कोर्ट ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी करते हुए पूछा था कि सीबीआई की याचिका पर उनकी जमानत क्यों ना रद्द कर दी जाए। CBI की अर्जी के बाद बिहार में राजनीति तेज हो गयी। नेताओं की बयानबाजी भी तेज हाे गयी। बीजेपी नेता सुशील मोदी ने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों को खुली धमकी देकर भ्रष्टाचार के मामले की जांच को गलत तरीके से प्रभावित करने पर तेजस्वी तूले हैं। चारा घोटाला में सजायफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी कभी ऐसी धमकी नहीं दी थी।
उन्होंने कहा कि कल तक जो सबूत उपलब्ध करा रहे थे आज वे सवाल उठाने लगे हैं। कोविड के कारण दो साल ट्रायल बाधित रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि CBIसोयी नहीं बल्कि भ्रष्टचारियों की नींद खराब होने वाली है। सुशील मोदी ने कहा कि आइआरसीटीसी घोटाले में सीबीआई इसी 28 सितम्बर को आरोप तय करने वाली है, इसलिए बेचैनी है।श्री मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव को 2018 में जमानत मिलने के बाद दो साल तक न्याय प्रक्रिया कोविड के कारण ठप रही। उनके वकील ने 11 बार ट्रायल कोर्ट से समय मांग कर मामले को लटकाने की कोशिश की। सीबीआई सोया नहीं थी, लेकिन अब राजद-जदयू की नींद खराब होने वाली है।