ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

लंबे अरसे बाद बोकारो स्टील प्लांट में होगी बंपर बहाली, तैयारी में जुटा प्रबंधन

लंबे अरसे बाद बोकारो स्टील प्लांट में होगी बंपर बहाली, तैयारी में जुटा  प्रबंधन

14-Feb-2020 02:19 PM

DESK: नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. नए साल 2020 में बोकारो स्टील प्लांट में 1500 से अधिक पदों पर जल्द ही बहाली होने जा रही है. यह बहाली एटीटी/ओटीटी, मेडिकल-पारा मेडिकल, ऑफिसकर्मी के पोस्ट पर ली जाएगी. बहाली की प्रक्रिया में सेल-बीएसएल प्रबंधन जुट गया है. 

बता दें कि बीएसएल में लंबे अरसे से बहाली नहीं हुई है. वहीं हर महीने औसतन 50 से 100 कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं. जिसके बाद तेजी से सीट खाली हो रही है. यहां कर्मचारियों की संख्या कुल मिलाकर 1,777  होनी चाहिए पर तत्काल में 10 हजार से भी कम कर्मी बच गए हैं. जिसका असर काम-काज पर असर पड़ रहा है. इसी को देखते हुए सेल-बीएसएल प्रबंधन ने 2020 में बहाली करने की योजना बनायी है, जिसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है. 

जिसके बाद बोकारो जेनरल अस्पताल में डॉक्टर और पारा मेडिकल के पदों पर बहाली होगी. इस्पात भवन के अलग-अलग कार्यालय में भी कर्मियों की बहाली होगी. बीएसएल में एटीटी/ओटीटी के पद पर लगभग 750, बीजीएच के लिए मेडिकल-पारा मेडिकल के पद पर लगभग 50 और कार्यालय में 50 पदों पर कर्मियों के बहाली होने की संभावना है.