ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बोधगया पहुंचे दलाई लामा; 6 जनवरी तक करेंगे प्रवास, देश-विदेश से पहुंचेंगे 50हजार बौद्ध श्रद्धालु

24-Dec-2019 02:39 PM

By PANKAJ KUMAR

GAYA: तिब्बतियों के आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा आज बोधगया पहुंचे हैं। जहां उनका परंपरागत तरीके से भव्य स्वागत किया गया।  तय कार्यक्रम के तहत वो बोधगया में 6 जनवरी तक प्रवास करेगें।इस दौरान कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे जिसमें देश-विदेश से 50 हजार से ज्यादा बौद्ध श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। 

विशेष फ्लाइट से गया एयरपोर्ट पहुंचे दलाई लामा का जिला प्रशासन की ओर से डीएम और एसएसपी स्वागत किया। एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा घेरे में प्रवास स्थल तिब्बत मोनास्ट्री पहुंचे। धर्मगुरु के स्वागत में श्रद्धालु घंटों से कतारबद्ध खड़े रहे। दलाई लामा को देखते ही उनकी आंखें नम हो गईं।

दलाईलामा के आवासन स्थल तिब्बत मंदिर की सुरक्षा की कमान अर्द्धसैनिक बल ने संभाल रखी है। इसके अलावा दलाई लामा के निजी सुरक्षाकर्मी प्रवेश द्वार से लेकर आवासन स्थल में चारों ओर तैनात हैं। गया के सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया की धर्मगुरु दलाई लामा के बोधगया आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा देश के दूसरे एजेंसी भी दलाई लामा के सुरक्षा में लगे हुए है

तय कार्यक्रम के तहत वो बोधगया में 6 जनवरी तक प्रवास करेगें। मिली  जानकारी के मुताबिक बोधगया प्रवास के दौरान दलाईलामा कालचक्र मैदान में 2 और 3 जनवरी को शान्तिदेव ए गाइड टू द बोधिसत्व पर विशेष टीचिंग देंगे। 6 जनवरी को अवलोकितेश्वर की दीक्षा और मंजुश्री पर प्रवचन देंगे।