Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
08-Mar-2023 12:43 PM
By First Bihar
GAYA: पूरे देश में रंगो का त्योहार होली धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बिहार के बोधगया में भी होली की धूम मची है। थाईलैंड से बोधगया आए विदेशी मेहमानों ने भी होली धूमधाम के साथ मनाया। विदेशी पर्यटकों ने इस साल होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया है। कोरोना के बाद इस बार विदेशी सैलानी बोधगया में बच्चों के साथ होली खेली। एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दी।
होली के जश्न में विदेशी सैलानी ऐसे डूबे दिखे जैसे यह त्योहार उनका अपना त्योहार हो। पहले बच्चो के साथ विदेशी पर्यटकों ने होली खेली और बच्चों के साथ डांस कर जमकर मस्ती की। विदेशी पर्यटकों पर सभी पाबंदियां खत्म होने के बाद इस बार काफी संख्या में पर्यटक बोधगया पहुंचे है और इन दिनों होली के अवसर पर विदेशी पर्यटक एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेल रहे है।
थाईलैंड से आए विदेशी पर्यटक ने बताया की यहां का सभ्यता संस्कृति से वे काफी प्रभावित है। यही कारण है वे खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने बिहार के लोगों के साथ होली मनायी। एक दूसरे को गुलाल लगाकर हैप्पी होली कहते दिखे। विदेशी मेहमानों में होली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।



