ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / बोधगया ब्लास्ट मामला: NIA की स्पेशल कोर्ट ने 9वें आरोपित को सुनाई सजा,...

बोधगया ब्लास्ट मामला: NIA की स्पेशल कोर्ट ने 9वें आरोपित को सुनाई सजा, दलाई लामा को बनाया था निशाना

11-Feb-2022 03:38 PM

PATNA : साल 2018 के जनवरी महीने में बोधगया में दलाई लामा के कार्यक्रम के दौरान हुए ब्लास्ट की साजिश में शामिल आखिरी आरोपित जेहीदुल इस्‍लाम को भी पटना की NIA कोर्ट ने सजा सुना दी। आरोपित जेहीदुल इस्लाम ने खुद अपना गुनाह कबूल किया था। अन्य आरोपितों को कोर्ट द्वारा पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है।


शुक्रवार को NIA कोर्ट के विशेष न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा ने बांग्लादेशी जहीदुल इस्लाम को 10 साल के कारावास की सजा सुनाने के साथ ही 38 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। बोधगया ब्लास्ट कांड में शामिल 9 से 8 आरोपितों ने बीते 10 दिसंबर को कोर्ट में आवेदन देकर अपना अपराध स्वीकार किया था।


जहीदुल इस्लाम ने जनवरी महीने में अपना अपराध स्वीकार करने के लिए NIA कोर्ट में आवेदन दिया था। पिछले साल 26 दिसंबर को कोर्ट ने आठ में से तीन आरोपितों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वहीं बाकी पांच को 10-10 साल की सजा सुनाई गई थी।


बताते चलें कि 19 जनवरी 2018 को बोधगया में दलाई लामा द्वारा आयोजित पूजा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी बौद्ध धर्मावलंबी और विशिष्ठ अतिथि आए हुए थे। घटना को अंजाम देने के लिए आरोपितों ने कालचक्र मैदान में बम को प्लांट किया था। महाबोधि मंदिर के मुख्य परिसर के के पास विस्फोटक को रखा गया था। IED आंशिक रूप से विस्फोट हुआ था। वहीं सुरक्षा बलों ने अन्य बमों को निष्क्रिय कर दिया था।