ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बोधगया के तिब्बत मॉनेस्ट्री पहुंचे तेजस्वी यादव, दलाई लामा से लिया आशीर्वाद; महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

04-Jan-2024 01:59 PM

By First Bihar

GAYA: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव गया दौरे पर हैं। गुरुवार को तेजस्वी बोधगया के तिब्बत मॉनेस्ट्री में पहुंचे, जहां उन्होंने बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा से मिलकर उनसे आशीर्वाद लिया। दलाई लामा से मिलने ते बाद तेजस्वी महाबोधि मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना की। 


इस दौरान उन्होंने बोधगया महाबोधी सांस्कृतिक केंद्र में टूर ऑपरेटर्स और होटल एसोसिएशन के साथ पर्यटन नीति को लेकर बैठक की। इसके साथ हीं विभिन्न विभागीय योजनाओं का स्थल निरीक्षण और उसकी समीक्षा की। इस मौके पर डीएम डॉ त्याग राजन एसएम, एसएसपी आशीष भारती ,कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।


इस मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा से आशीर्वाद लिया है। यह मुलकात पहली मुलकात नहीं है इससे पहले भी दलाई लामा से आशीर्वाद लिया हूं, वह बहुत बड़े संत हैं। तेजस्वी ने बताया कि बोधगया में लगातार पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पर्यटकों की सुविधा को लेकर कई कार्यो को किया जाना है। गया से फर्स्ट बिहार के लिए प्रशांत पप्पू की रिपोर्ट..