ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बोचहां विधानसभा उपचुनाव: मुकेश सहनी ने जीत का किया दावा

बोचहां विधानसभा उपचुनाव: मुकेश सहनी ने जीत का किया दावा

11-Apr-2022 04:05 PM

MUZAFFARPUR: बोचहां विधानसभा उपचुनाव को लेकर वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जीत का दावा किया है। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि बोचहां में बीजेपी लड़ाई में नहीं है। यहां हमारी लड़ाई राजद के साथ है। बोचहां की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। वीआईपी की उम्मीदवार गीता कुमारी को सभी समाज के लोगों का समर्थन मिल रहा है। 


मुजफ्फरपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वीआईपी पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने यह बातें कही। मुकेश सहनी ने दावा किया कि हजारों वोट से उनकी पार्टी बोचहां में चुनाव जीत रही है। उन्होंने साफ कहा कि बोचहां में भाजपा लड़ाई में नहीं है। यहां हमारी लड़ाई राजद के साथ है। बोचहां में हर समाज के लोगों ने भाजपा को नकार दिया है। हमें और हमारी पार्टी की उम्मीदवार बहन गीता कुमारी को पिछड़ा - अतिपिछड़ा - निषाद के साथ सभी समाज के लोगों का समर्थन मिल रहा है। 


मुकेश सहनी ने कहा कि अगर देखा जाय तो हमारी आधी जीत चुनाव से पहले ही हो चुकी है, क्योंकि एक गरीब के बेटे को हराने के लिए एनडीए ने 40 स्टार प्रचारक से लेकर राज्य व केंद्र के मंत्री  तक को मैदान में उतारा। वहीं, राजद में तेजस्वी यादव अपने पचासों विधायकों के साथ पदाधिकारियों को चुनाव मैदान में उतारा। मुकेश सहनी ने दावा किया कि उन्हें एनडीए के कुछ नेताओं का भी समर्थन प्राप्त है, क्योंकि वे जानते हैं कि भाजपा के नेताओं ने किस तरह हमें धोखा देने का काम किया है।


मुकेश सहनी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के आरोपों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे झूठ बोल रहे हैं। और उन्होंने झूठ बोलकर ही दिल्ली के नेताओं को गुमराह किया है। अगर उनमें हिम्मत है तो पीठ पीछे आरोप लगाने के बदले सामने बैठ कर बात करें। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। सहनी ने कहा कि हमारी जगह मुख्यमंत्री जी के दिल में है। वे अंतिम समय में गठबंधन धर्म निभाने कल प्रचार को आये थे, लेकिन उसकी शुरुआत भी उन्होने केवट महाराज की पूजा कर सभा में गए। यह उनकी हमारे समाज के लिए स्नेह है। 


सहनी ने कहा कि जनता भाजपा उम्मीदवार के पति के कार्यों से निराश है। इसलिए भी जनता उनको नकार देगी। सहनी ने तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि तेजस्वी यादव को अब पछतावा हो रहा है, लेकिन जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमें बाहर किया था, तब उन्हें सोचना चाहिए था। ईवीएम के सवाल पर कहा कि जब ईवीएम इतने सवाल उठ रहे हैं, तो प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और बैलेट से चुनाव कराना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली,जन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमा शंकर सहनी, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव मिश्रा,आनंद मधुकर यादव,प्रशांत सिंह,रंजन सिन्हा,राजेश रमैया आदि नेता उपस्थित थे।