छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
09-Apr-2022 03:33 PM
DESK: बोचहां विधानसभा के उप चुनाव की जंग जारी है। तेजस्वी यादव दो दिवसीय बोचहां दौरे पर हैं। आज मुसहरी में तेजस्वी की जनसभा को संंबोधित किया। तेजस्वी यादव ने बोचहां की जनता को अमर पासवान के हाथों को मजबूत करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने मौजूदा नीतीश सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार और बीजेपी को सिर्फ कुर्सी से मतलब है उन्हें जनता की समस्या से कोई मतलब नहीं है।
बोचहां उपचुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि मुसाफिर पासवान के निधन के बाद यह सीट खाली थी। अब इस सीट से उनके बेटे अमर पासवान चुनाव लड़ रहे हैं। बोचहां की जनता से अपील करते हुए तेजस्वी ने कहा कि अमर पासवान के हाथों को मजबूत बनाए और आरजेडी को जीत दिलाने का काम करें।
इस दौरान तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार और महंगाई का बोलबाला है। प्रदेश की जनता इस समस्या से काफी परेशान हैं। हर चार घंटे में बिहार में मर्डर हो रहा है। रोजगार की तलाश में युवा दूसरे प्रदेशों में पलायान कर रहे हैं। पेट्रोल, डीजल और सिलेंडर के बढ़ रहे दाम ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। किसानों को खाद तक नहीं मिल पा रहा है। बिहार में आज एक फैक्ट्री तक नहीं लगाया गया है। यह सरकार नहीं बल्कि सर्कस चल रही है।
तेजस्वी ने कहा कि सब लोग जीत का दावा कर रहे हैं। 12 अप्रैल को चुनाव होंगे और रिजल्ट 14 को सामने आ जाएगा। पांच दिन बाद ही यह पता चल जाएगा कि किसकी जीत हुई लेकिन बीजेपी की हालत खराब है। महंगाई और बेरोजगारी का आलम ऐसा है कि ग्रामीण बीजेपी के नेताओं को भगाने का काम कर रहे हैं।
तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी और नीतीश कुमार को सिर्फ कुर्सी से मतलब है जनता की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। बीजेपी के लोग कहते है कि राशन हम लोग ही बंटवाटे है। लेकिन मेरा मानना है कि सरकार किसी की हो गरीबों तक अनाज पहुंचाने से कोई नहीं रोक सकता।
उन्होंने कहा कि वे आर्थिक न्याय करने का काम करेंगे। हम चाहते है कि बेरोजगारी को खत्म करे और हम सभी को साथ लेकर चलना चाहते है। लालू जी ने हर एक समाज के लिए काम किया था। लेकिन आज सत्ता में बैठे लोगों को गरीबों से मतलब नहीं उन्हें सिर्फ पूंजीपतियों की ही चिंता है। तेजस्वी ने कहा कि एमएलसी चुनाव के जो नतीजे सामने आए उसमें राजद ने छह सीट पर जीत हासिल की है। आपसे आग्रह है कि चुपचाप लालटेप छाप पर मुहर लगाकर राजद को जीत दिलाए।



