ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

बोचहां उपचुनाव : BJP कैंडिडेट के लिए JDU से सबसे पहले पहुंचे RCP, बोले.. पीएम मोदी और नीतीश एक जैसे हैं

08-Apr-2022 02:50 PM

PATNA : बिहार में विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब सबकी नजरें बोचहांं उपचुनाव पर जा टिकी है। बोचहांं में एनडीए की तरफ से बीजेपी की उम्मीदवार बेबी देवी चुनाव मैदान में हैं। जनता दल यूनाइटेड की तरफ से आज बीजेपी कैंडिडेट के लिए प्रचार करने सबसे पहले आरसीपी सिंह पहुंचे हैं। आरसीपी सिंह ने जनसंपर्क अभियान चलाया है और चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया है। बोचहां पहुंचकर बीजेपी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने और लोगों से नीतीश कुमार के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने की अपील की है।


आरसीपी सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार दोनों एक जैसे हैं। दोनों को परिवारवाद से कोई मतलब नहीं। पीएम मोदी देश के लिए लगातार काम करते रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी अपने परिवार के लिए कुछ भी नहीं करते बल्कि पूरे देश को ही अपना परिवार मानते हैं, यही हाल बिहार में नीतीश कुमार का है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरंतर बिहार की सेवा की है। उनके ऊपर कोई भी परिवारवाद का आरोप नहीं लगा सकता जबकि बाकी लोग परिवारवाद के चक्र में फंसे हुए हैं। आरसीपी सिंह ने कहा कि अगर बोचहां में विकास की धारा को लोग हमेशा जारी रखना चाहते हैं तो बीजेपी उम्मीदवार बेबी देवी का साथ देना चाहिए और ज्यादा कुछ नहीं मांगते बल्कि एनडीए सरकार की तरफ से किए गए विकास पर समर्थन मांग रहे हैं।


आरसीपी सिंह जनता दल यूनाइटेड की तरफ से चुनाव प्रचार करने वाले जेडीयू के पहले बड़े नेता हैं। अब तक राज्य कैबिनेट में शामिल जेडीयू का कोई भी नेता वहां प्रचार के लिए नहीं पहुंचा है, हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को वहां पहुंचने वाले हैं। उनका कार्यक्रम तय हो चुका है। नीतीश कुमार चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बोचहां जाएंगे। आपको बता दें कि 12 अप्रैल को बोचहां विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है और मतगणना के लिए 16 अप्रैल की तारीख रखी गई है। बोचहां में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। यहां बीजेपी से बेबी कुमारी, राष्ट्रीय जनता दल से अमर पासवान और वीआईपी से पूर्व मंत्री रमई राम की बेटी गीता कुमारी मैदान में हैं।