अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
05-Nov-2020 01:21 PM
MUZAFFARPUR: बोचहा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सवर्ण भाईयों समेत सभी से कहना चाहता हूं कि आपलोग मौका दीजिए. अगर मैं सीएम बनूंगा तो सभी को साथ लेकर चलूंगा.
अब नीतीश को नहींं दें मौका
तेजस्वी यादव ने कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह में क्या हुआ है वह कोई भूल नहीं सकता है. बच्चियों के साथ गंदा काम किया गया है. ऐसे लोग सरकार को चला रहे हैं. नीतीश कुमार ने 15 साल में कुछ नहीं किया. अगर 5 साल और मौका दिए तो बिहार बर्बाद हो जाएगा. दोषियों को सरकार ने बचाया है.
कब मिलेगा विशेष राज्य का दर्ज
तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं पूछता चाहता हूं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्ज कब मिलेगा. अब डबल इंजन की सरकार है. लेकिन ये इंजन बेकार है. क्योंकि अब ना तो विशेष राज्य का दर्ज मिला और ना ही विशेष पैकेज मिला. ये डबल इंजन की सरकार यहां की जनता के साथ धोखा कर रही है. लॉकडाउन के दौरान भी कोरोना से अधिक लोग भूख से मर गए. लेकिन नीतीश कुमार डर से बाहर नहीं निकले. बाहर से आने वाले लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया.
10 लाख देंगे नौकरी
तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर मेरी सरकार बनी तो 10 लाख युवाओं को पहली कैबिनेट में नौकरी दी जाएगी. बिहार के लोगों को दवाई, सिंचाई और कमाई वाली सरकार चाहिए. बिहार में बुजुर्ग को समय पर वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है. अगर मेरी सरकार बनी तो समय पर पैसा मिलेगा. 400 रुपए को बढ़ाकर 1 हजार रुपए कर देंगे. संविदा पर बहाल कर्मियों को वेतनमान देंगे.